कपूरथला में विवाहिता की आत्महत्या मामले में FIR दर्ज,....
- पति गिरफ्तार, ससुर की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के तलवंडी चौधरियाँ क्षेत्र में दो दिन पहले एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मृतका की माँ के बयान पर पति और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि ससुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।
एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 5 मार्च को तलवंडी चौधरियाँ क्षेत्र में मोनिका विद्वान पत्नी परमजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पोस्टमार्टम के बाद मृतका की माता आशा रानी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी मोनिका को उसके पति परमजीत सिंह और ससुर रतन सिंह द्वारा परेशान किया जाता था तथा उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया।
जांच अधिकारी ने केएनआई को यह भी बताया कि मृतका की माता के बयान के आधार पर परमजीत सिंह और रतन सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी पति परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ससुर रतन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



.jpg)



















No comments