ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में हवालाती से मिला नशीला पदार्थ बरामद ....

- गुप्तांग में छिपा कर लाया था 29.40 ग्राम नशीला पाउडर, NDPS के तहत FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की मॉडर्न जेल में पेशी से लौटे एक हवालाती के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में हवालाती के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने थाना कोतवाली को दी शिकायत में बताया कि हवालाती दलजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव भोडे बिलगा गत दिवस अदालत में पेशी भुगत कर वापस जेल लौटा था। तो जेल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्डों द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके गुप्तांग से काले रंग की टेप से लिपटा एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें पीले रंग का नशीला पदार्थ पाया गया, जिसका वजन 29.40 ग्राम था। 

थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती दलजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

No comments