ब्रेकिंग न्यूज़

DM रंधावा सुसाइड मामला -- पूर्व मंत्री गिरफ्तार ...

- गृहमंत्री अमित शाह ने सीबीआई जांच का भरोसा दिया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं दूसरी तरफ रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनके शव को अमृतसर के अस्पताल में रखा गया है। आज DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को गिरफ्तार करो।  

वहीँ अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। कियोंकि सोमवार को अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पंजाब के सभी संसद लिखित दे तो वह तुरंत यह केस CBI को जांच के लिए दे देंगे। 

No comments