कपूरथला में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घटना CCTV में कैद ....
- युवक गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस की जाँच शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के सदर बाजार में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ छोटा सा झगड़ा अचानक खूनी झगड़े में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालाँकि यह घटना नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI अमरजीत सिंह ने की है।
घायल युवक की पहचान अजय कुमार, पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी फरीद सराय के रूप में हुई है। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार जब घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उक्त हमलावरों ने उस पर फिर से हमला कर दिया। जिससे उक्त युवक लहूलुहान हो गया। और उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घायल को तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना सुल्तानपुर लोधी के ASI अमरजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। ASI अमरजीत सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। और घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)



















No comments