DM सुसाइड मामले को लेकर विपक्ष का चंडीगढ़ में प्रदर्शन ....
- भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़े
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया।
बता दे कि शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार सुबह सुसाइड किया था।
वहीं आज चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं व वर्करों ने प्रदर्शन किया। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। इसके बाद कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया। वहीँ इस पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा है।



.jpg)



















No comments