ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला तस्कर गिरफ्तार, 25 ग्राम हेरोइन बरामद ...

- NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज, पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक महिला तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है, जिस दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 

जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखचैन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव लाटियांवाल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान जसविंदर कौर उर्फ निम्मो पत्नी सुखदेव सिंह निवासी गांव लाटियाँवाल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान महिला के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। 

No comments