ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान ....

- 91 ग्राम नशीला पदार्थ व 51 कैप्सूल बरामद, दो FIR दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की मॉडर्न जेल में प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जेल परिसर में अलग-अलग स्थानों से 91.04 ग्राम नशीला पदार्थ और 51 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन दवारा दी शिकायत पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जोगिंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि सुरक्षा गार्डो दवारा जारी तलाशी अभियान के दौरान वार्डन प्रिंस कुमार ने सूचना दी कि जेल परिसर के वेटिंग हॉल के पास बने बाथरूम में पानी की टंकी में एक काले रंग की टेप से लिपटा प्लास्टिक लिफाफा मिला। जिस लिफाफे को खोलने पर उसमें से 71.70 ग्राम पीले रंग का नशीला पाउडर बरामद हुआ है।

वहीं दूसरे मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि गत दिवस वार्डन अरविंदरपाल सिंह को सुरक्षा टावर नंबर 6 के पास बैरक नंबर 7 के पीछे एक लाल रंग की टेप लगा लिफाफा मिला। जांच करने पर उसमें से 19.04 ग्राम नशीला पावडर और 51 लाल रंग के नशीले कैप्सूल बरामद हुए है।

दोनों शिकायतों के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपिओ के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी की है। वहीँ जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत भी दिए हैं। 

No comments