वेयरहाउस के DM रंधावा के सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री सहित 3 पर FIR ....
- मृतक की पत्नी के बयान पर हुई कार्यवाही, पूर्व मंत्री के पिता और PA भी नामजद
- विपक्ष नेता आज परिवार सहित CM आवास का करेंगे घेराव
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता और PA के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। तीनों आरोपिओ (लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और निजी सचिव दिलबाग सिंह) पर BNS की धारा 108, 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया हैं।
सम्बन्धित थाना पुलिस ने मृतक रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर यह कार्यवाही की है। पत्नी ने कहा कि पूर्व मंत्री भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने सुसाइड कर लिया।
बता दे कि वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा ने शनिवार को सुसाइड किया था। इसके बाद AAP सरकार ने लालजीत भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। लेकिन परिवार के FIR पर अड़े रहने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। इस मामले में अब विरोधी दल भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा संयुक्त रूप से आज रविवार को चंडीगढ़ में CM आवास का घेराव करेंगे। इसमें मृतक रंधावा का परिवार भी उनके साथ होगा। परिवार और उनके समर्थकों ने CM मान सहित सभी AAP नेताओं को चेतावनी दी है कि वह परिवार से मिलने या घर आने की कोशिश न करें, अन्यथा किसी भी अनहोनी के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।
यह भी बताने योग्य है कि शनिवार को DM गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या से पहले 12 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड कर कहा- 'खा लई सल्फास तुहाडे यार ने, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर दे डर तों, हुण नहीं बचदा' आपके दोस्त ने मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से जहर खा लिया है। अब नहीं बचूंगा। रंधावा ने दोस्तों को यह वीडियो भेजा। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।

.png)

.jpg)



















No comments