कपूरथला में एक बच्चे से अज्ञात लुटेरों ने 50 हज़ार और मोबाइल छीना ...
- घटना के समय बच्चे से मारपीट भी की, घायल सिविल अस्पताल में दाखिल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सीनपुरा चौक के नजदीक देर शाम एक गंभीर लूट की घटना सामने आई है, जिसमे एक्टिवा पर जा रहे एक बच्चे से 50,000 नकद और मोबाइल फोन छीन लिया गया। बच्चे के अनुसार घटना के दौरान उससे मार पीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। परिवार ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी अनुसार पुलिस लाइन के नजदीक हल्टी मंदिर निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी के (14-15वर्षीय) बेटे ने सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह अपने पिता से 50,000 रूपये लेकर अपनी बुआ को देने जा रहा था। जैसे ही वह सीनपुरा चौक के पास पहुंचा तो चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। और आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके पास से 50 हज़ार की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर वंदना द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा एमएलआर काटकर संबंधित सिटी थाना को भेज दी है।
वहीं, इस मामले में डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।



.jpg)




















No comments