कपूरथला में युवती से सोने की चेन झपटी, घटना CCTV में कैद ....
- एक्टिवा पर जा रही युवती से बाइक सवार दो नकाबपोशो ने झपटी चैन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मोहल्ला जट्टपुरा में एक्टिवा पर जा रही एक युवती से दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन झपट कर फरार होने की घटना घटी है। घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से झपटमारों की पहचान की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जाँच शुरू कर दी है।
SHO ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। और जल्द ही झपटमारों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
पीड़ित युवती करिश्मा वर्मा ने बताया कि शाम लगभग 4.30 बजे वह अपनी माता की दवाई लेने के लिए गई थी। दवाई लेकर जब वह अपने काम पर वापस जा रही थी तो मोहल्ला जटपुरा में एक आटा चक्की के नजदीक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
युवती ने बताया कि दोनों झपटमारों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
वहीँ पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया गया है।



.jpg)



















No comments