ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में लूटपाट करने वाले 02 बदमाश गिरफ्तार ....

- काबू किये बदमाशों ने एक दर्जन लूट की वारदातें कबूल की  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी पुलिस दवारा बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने काबू किया है। 

SHO सुल्तानपुर लोधी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने बताया कि 4 मार्च को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से माथा टेककर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात बदमाशों दवारा पर्स छीनने की घटना घटी थी। जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस थाना में धारा  307,3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। 

उक्त मामले में एएसआई हरभजन सिंह ने घटना के आरोपी सुरेश कुमार पुत्र गुरदेव सिंह और रवि कुमार पुत्र बलविंदर सिंह दोनों निवासी तलवंडी चौधरीया को उनकी बाइक और एक पर्स जिसमें 300 रुपये, एक मोबाइल और एक आधार कार्ड था के साथ गिरफ्तार किया गया। 

SHO हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान सुरेश कुमार और रवि कुमार के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 03 और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान करीब एक दर्जन लूट की वारदातें कबूल की है।

No comments