DM सुसाइड मामला -- CM बोले, चीफ सेक्रेटरी को जांच के दिए आदेश ...
- बोर्ड द्वारा रंधावा के शव का पोस्टमार्टम, पूर्व मंत्री भुल्लर की आज अदालत में पेशी
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान ने पर्तिकिर्या देते हुए आज प्रेस वार्ता में कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ?
CBI जांच से इनकार करते हुए CM मान ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी सब एक समान हैं।
वहीं आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज अदालत के सामने पेश करने की चर्चा है। हालांकि पुलिस इसमें कुछ खुलकर नहीं बता रही है। एक मिडिया हॉउस के अनुसार डीसीपी रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की भी पुष्टि की थी, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि अभी पेश किया जाएगा।
दूसरी तरफ DM रंधावा के सुसाइड के चौथे दिन उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हो रही है। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।
जानकारी अनुसार DM रंधावा ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था।

.png)

.jpg)



















No comments