ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में व्यक्ति को घर बुलाकर अश्लील विडिओ बना ठगी करने वाला गेंग काबू ....

- मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, पहले भी कई मामलों में शामिल  

- 20,000 रुपये कैश, मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में एक महिला दवारा एक व्यक्ति को घर बुलाकर अश्लील विडिओ बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपिओ को गिरफ्तार कर एक बड़े गेंग का पर्दाफाश करने का दावा किया है। जिसकी पुष्टि करते हुए DSP सुल्तानपुर लोधी धीरेन्दर वर्मा ने बताया कि इस गेंग से जुड़े आरोपिओ से 20 हज़ार रूपये, मोबाइल फ़ोन और अहम दस्तावेज भी बरामद किए है।  

DSP धीरेन्दर वर्मा ने बताया कि पीड़ित हरविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 27 मार्च को दोपहर उसे मोना नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसे पता चला है कि वह मकान खरीदना चाहता है और उसके पास एक तैयार मकान है। अगर आपने लेना है तो यह मकान दिखा सकती है। उसको मकान दिखाने के बहाने महिला ने अपने घर बुला लिया।

पीड़ित के अनुसार, घर पहुंचने पर महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसी दौरान वहां कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए और उन्होंने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 75 हजार रुपए ले लिए और 2 लाख रुपए की और मांग करने लगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि वीडियो बनाने वालों में बूटा पुत्र सिंगार सिंह निवासी गांव तलवण, राजेश कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी शाहकोट, काका निवासी गांव साबूवाल तथा तारी निवासी गांव काकड़ा शामिल हैं। 

जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने महिला मोना सहित कुल 7 आरोपियों, हरदीप सिंह, बूटा, राजेश, काका, तारी और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस जाँच में एक सीक्रेट जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि यह गैंग लोगों को डरा-धमकाकर और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। DSP ने बताया कि आरोपियों से 20,000 रुपये कैश, एक मोबाइल फोन और ज़रूरी दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगो में मुख्य आरोपी बूटा पुत्र शिंगारा सिंह वासी तलवन जालंधर, राजेश कुमार पुत्र मोहनलाल वासी शाहकोट तथा रेखा पत्नी परमिंदर वासी गांव अदालत चक कपूरथला शामिल है

DSP ने यह भी बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी बूटा के खिलाफ 4 मामले और राजेश कुमार पर एक मामला पहले भी दर्ज है। वहीँ आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है दी दौरान गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।  

No comments