कपूरथला में देर रात झपटमारी ---
- एक्टिवा सवार से 60-70 हजार रुपये लूटे, गिरकर हुआ घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के रमणीक चौक के पास देर रात झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो लुटेरों ने एक्टिवा सवार एक व्यक्ति से करीब 60-70 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से पीड़ित सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घायल की पहचान चरणजीत नागपाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी जर्मनी दास पार्क के रूप में हुई है। वह इस समय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
पीड़ित चरणजीत नागपाल ने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे एक्टिवा पर सवार होकर रमणीक चौक के पास अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था। जैसे ही वह चौक के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके कुर्ते की जेब से नकदी झपट ली। इस दौरान वह संतुलन खो बैठा और एक्टिवा से गिरकर घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल का इलाज सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. साहिल गर्ग द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



.jpg)



















No comments