कपूरथला में वकील दंपति पर हमला, पड़ोसियों पर मारपीट व पथराव के आरोप ....
- 5 दिन पहले भी पड़ोसी उनकी पत्नी के साथ मारपीट और घर में पथराव कर चुके
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के शालीमार एवेन्यू क्षेत्र में एक वकील दंपति पर पड़ोसियों द्वारा मारपीट करने और घर पर ईंट-पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल दंपति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एडवोकेट मुकुल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अदालत परिसर में काम कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी रश्मि अरोड़ा का फोन आया कि पड़ोसी उनके घर पर पथराव कर रहे हैं और गाली-गलौज भी कर रहे हैं। जब वह घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने उनके साथ-साथ उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिसमे वह दोनों घायल हो गए है।
मुकुल अरोड़ा ने केएनआई को यह भी बताया कि पड़ोसियों की बहू का किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है, जिसका गलत आरोप उन पर लगाया जा रहा है। जबकि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 5 दिन पहले भी पड़ोसी उनकी पत्नी के साथ मारपीट और घर में पथराव कर चुके हैं। और उसके पर्स सहित 20 हज़ार रूपये व सोने की चेन छीनने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी कपूरथला को शिकायत दी हुई है। जिसकी जांच फिलहाल डीएसपी सबडिवीजन स्तर पर चल रही है।
पीड़ित दंपति मुकुल अरोड़ा और रश्मि अरोड़ा ने पड़ोसियों पर बिना किसी वजह के हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
वहीं घटना के बाद सिविल अस्पताल में पहुंचे सीनियर एडवोकेट चंद्रशेखर और पीयूष मनचंदा, दलजीत सिंह टिब्बा, गुरप्रीत सिंह भट्टी, ओम प्रीत सिंह भुल्लर ने वकीलों पर हो रही ऐसी मारपीट की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



.jpg)



















No comments