कपूरथला नगर निगम हाउस मीटिंग में हंगामा, कांग्रेसी पार्षदों का धरना ....
- प्रशासन से सवाल -- “जे कम्म नहीं ते मीटिंग क्यो ?”
- जनहितेषी होने का दिखावा कर रहे कांग्रेसी -- आप नेता
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम की जनरल हाउस की आज की मीटिंग आज हंगामेदार रही, जहां शहर के मौजूदा कांग्रेसी पार्षदों ने अधूरे विकास कार्यों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि पिछले वर्षों में हाउस से पास हुए कई विकास कार्य आज तक जमीन पर नहीं उतरे हैं, जबकि कई कार्यो का उद्घाटन भी किया जा चुका है।
वहीं निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य मुद्दे स्ट्रीट लाइट तथा रुके हुए विकास कार्यों का था। जिसको लेकर पार्षदों ने रोष जाहिर किया। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट ठेकेदार को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया है। और जिन ठेकेदारों ने वर्क परमिट होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया उनको भी नोटिस जारी किया जा रहे हैं। शहर के विकास कार्य प्रमुखता के आधार पर करवाए जा रहे है।
मीटिंग के दौरान पार्षदों ने मीटिंग हाल में जमीन पर बैठकर अपना रोष जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि शहर में राजनीतिक खींचतान के कारण विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है।
यहाँ यह भी बताने योग्य है कि निगम में कांग्रसी पार्षदों का कब्ज़ा है और मौजूदा सरकार आप की है। और निगम के हॉउस का कार्यकाल अगले माह समाप्त होने वाला है।
आज की हॉउस मीटिंग दौरान कांग्रेसी पार्षदों के किये गए रोष प्रदर्शन के क्रम में वार्ड नंबर 20 के कांग्रेसी पार्षद संदीप सिंह ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर धरना दिया। उन्होंने एक पोस्टर दिखाते हुए प्रशासन से सवाल किया, (जे कम्म नहीं ते मीटिंग क्यो ?) “अगर काम नहीं करना तो मीटिंग क्यों की जाती है?”
संदीप सिंह ने बताया कि उनके वार्ड के कई विकास कार्य हाउस में पास हो चुके हैं और कुछ का तो उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में अधिकतर पार्षद कांग्रेस पार्टी के हैं, जबकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के चलते राजनीतिक कारणों से विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है।
वार्ड 30 के पार्षद कारण महाजन ने बताया कि विधायक राणा गुरजीत सिंह और शहर के पार्षद अपने खर्चे से सफाई व्यवस्था तथा अन्य कई विकास कार्य करवा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के चलते नगर निगम की कार्यप्रणाली पर पार्षदों दवारा सवाल खड़े किये गए हैं। और शहर के विकास कार्यों को लेकर स्थिति पर चिंता जताई जा रही है।
वहीँ दूसरी तरफ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैंन और आप नेता गुरपाल सिंह इंडियन ने कोंग्रेसीओ के प्रदर्शन को मात्र दिखावा बताया और कहा कि पिछले 5 वर्षो दौरान पार्षदों ने कोई काम नहीं होने दिया और अब जब हॉउस के कार्यकाल का अंतिम समय है तो यह शहर को लोगो को जनहितेषी होने का दिखावा कर रहे है।




.jpg)



















No comments