कपूरथला में किशोर से 50 हजार की लूट मामले में बड़ा खुलासा ....
- पीड़ित किशोर ने ही रचा झूठा ड्रामा खुद ही बनवाए मारपीट के निशान, पुलिस की कार्रवाई शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सीनपुरा चौक के नजदीक 20 मार्च शाम एक किशोर से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट की कथित घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना किशोर ने खुद ही रची थी और उसने अपने परिवार व पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई थी।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ले मिली जानकारी अनुसार 20 मार्च को पुलिस लाइन के नजदीक रहने वाले एक किशोर ने दावा किया था कि वह घर से 50 हजार रुपये लेकर अपनी बुआ को देने जा रहा था। रास्ते में सीनपुरा चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया, मारपीट की और उससे 50।हजार रुपए व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद किशोर सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया, और मीडिया को लूट की घटना बयान की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और किशोर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बताये गए घटनास्थल पर कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। गहन पड़ताल में खुलासा हुआ कि किशोर ने खुद ही इस घटना की साजिश रची थी। उसने सिक्के की मदद से अपनी पीठ पर चोट जैसे निशान भी बनवाए ताकि मारपीट की कहानी सच लगे।
पुलिस जांच में पूरा मामला झूठा पाए जाने के बाद अब आरोपी तथाकथित पीड़ित किशोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



.jpg)



















No comments