वेरका के GM सहित तीन अधिकारी सस्पेंड ....
- सेना को भेजें दूध पाउडर के सैंपल हुए फेल, 125MT की खेप लौटाई
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने की खबर है। जिसके बाद 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लुधियाना वेरका मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह सहित 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। यह आदेश आज शुक्रवार को मिल्कफेड के MD राहुल गुप्ता ने जारी किये है।
जानकारी अनुसार भारतीय सेना को सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल जांच में फेल पाए गए थे। इसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन (MT) की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दी गई।
सेना की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
सेम्पल फेल होने बढ़ते विवाद को देखते हुए विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की। वहीँ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा।



.jpg)



















No comments