शोक समाचार -- कपूरथला के समाज सेवक श्री दीपक रुद्रा की रसम पगड़ी कल ...
- शनिवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री शनि मंदिर परिसर में होगी श्रद्धांजलि सभा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के समाज सेवक और जेके पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप शर्मा के जीजाजी, समाज सेवक श्री दीपक रुद्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज सेवक प्रदीप शर्मा ने दुखी मन से बताया कि उनके जीजाजी श्री दीपक रुद्रा का गत दिवस हृदय गति रुकने से निधन हो गया था, और वीरवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इससे परिवार गहरे शोक में है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्गीय दीपक रुद्रा की रसम पगड़ी कल शनिवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कपूरथला के शालीमार बाग के नजदीक श्री शनि मंदिर परिसर में संपन्न होगी।
उन्होंने सभी रिश्तेदारों, मित्रों और जान-पहचान के लोगों से अपील की है कि वह इस मौके पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करे।



.jpg)



















No comments