ब्रेकिंग न्यूज़

सरपंच पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, उपचार के दौरान मौत ...

हमलावरों ने 10 से 12 राउंड की फायिरंग, 8 गोलियां लगी सरपंच को  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के मोगा में शुक्रवार को एक गांव के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि बाघा पुराना में फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 5 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया जब सरपंच हैप्पी अपनी थार गाड़ी में जिम जा रहा था। हमलावरों ने 10 से 12 राउंड फायिरंग की, जिसमें 8 गोलियां सरपंच को लगी। गोलियां लगने से सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हैप्पी की मौत हो गई। 

बता दे कि हैप्पी ने बतौर आजाद सरपंच का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था।  

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी है। वहीँ मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जरुरी निर्देश दिए। हालाँकि पुलिस ने पुरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

एसएसपी के अनुसार यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, जिसके आधार पर ही जांच चल रही है। जिसमे कुछ तथ्य भी मिले है। हमला करने वालो की पहचान हो चुकी हैं। जिस गाड़ी में हमलावर आए थे, उसको भी जल्द राउंडअप कर लिया जायगा। 

वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 5 लोग गाड़ी में आए थे, जिसमें 3 ने उतरकर सरपंच पर फायरिंग की। 2 लोग गाड़ी में ही बैठे रहे। 

No comments