पंजाब में बिजली दरों में होगी कटौती, पढ़े कितने रूपये होंगे कम .. ?
- एक अप्रैल से मिलेगा लाभ, 600 यूनिट से ज्यादा खपत वाले यूजर्स का बिल भी आएगा कम
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब सरकार ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को रहत देने के लिए बिजली दरों में कमी की है। इसका लाभ 1 अप्रैल 2026 से पंजाब भर के सभी बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 1.5 रूपये प्रति यूनिट तक की कमी की है।
जानकारी अनुसार सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। वहीं 2 महीने का बिलिंग सर्किल के चलते 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। ऐसे में नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले यूजर्स का बिल भी अब कम आया करेगा।
वहीँ पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट कम किए हैं। इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की है। और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को 5 रुपए प्रति यूनिट कर दिया है। जो कि देश में सबसे कम है।
यह भी बता दे कि पंजाब सरकार प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली उपभोक्ताओं को देती है। इससे ज्यादा बिजली यूनिट खर्च करने पर उपभोक्ताओं को पूरा बिल देना होता है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी कटौती हो जाएगी। और PSPCL अब तक 2 किलोवाट लोड तक वाले उपभोक्ताओं से पहली 300 यूनिट का बिल 5.40 रुपए प्रति यूनिट वसूलता है। अगर खपत 300 यूनिट से ज्यादा होती है तो ऊपर की यूनिट की दर 7.75 रुपए थी।
इसी तरह 2 किलोवाट से 7 किलोवाट खपत वाले उपभोक्ताओं से पहली 300 यूनिट का बिल 5.72 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से वसूलता है। जबकि 300 से ऊपर की यूनिटों का रेट 7.75 रुपए प्रति यूनिट था। अब सरकार ने सभी रेटों में 1.50 रुपए की कटौती कर दी है। 7 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली यूनिटों की दरों में 1.50 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की गई है।



.jpg)



















No comments