ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ...

- मायके परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, चार साल पहले करवाई थी लव-मैरिज  

- डीएसपी बोले मामला संदिग्ध लग रहा है जांच के उपरांत होगा खुलासा 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव  तलवंडी चौधरियां में एक नई विवाहिता की संदिग्ध हालातो में मौत होने की खबर है। हालाँकि मायका परिवार ने उसकी मौत पर शक जाहिर करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। मृतका की पहचान मोनिका पत्नी परमजीत वासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है।  

वहीं डीएसपी सुलतानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है मामला संदिग्ध लग रहा है जांच के उपरांत ही मौत के कारणो का खुलासा होगा। 

घटना की सूचना मिलने के बाद तलवंडी चौधरियां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुरलोधी के शवग्रह में रखवा दिया है।  

मृतक विवाहिता के पिता राम लुभाया वासी गांव जवाहर नगर भुलत्थ ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका विद्वान (28वर्ष) ने करीब चार साल पहले तलवंडी चौधरियां के एक युवक परमजीत से लव मैरिज करवाई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी।  

पिता राम लुभाया और चाचा तरसेम सिंह के मुताबिक आज वीरवार दोपहर उन्हें लड़की के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मोनिका की तबीयत खराब है। जब वह तुरंत तलवंडी चौधरियां पहुंचे तो पता चला कि मोनिका की मौत हो चुकी है और लड़की के ससुराल वालों ने बताया कि लड़की ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।  

मायका परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मोनिका के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे उन्हें शक है कि मोनिका की हत्या ससुराल वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। हालांकि ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए गलत बताया है।    

No comments