कपूरथला मॉडर्न जेल में हवालाती से मारपीट,...
- घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद एक हवालाती के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायल हवालाती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हवालाती बब्बर निवासी ऋषि नगर, फिल्लौर ने बताया कि वह एक पीओ मामले में कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद है। देर शाम को जेल के अंदर पुरानी रंजिश के चलते कुछ साथी कैदियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
हवालाती बब्बर ने आरोप लगाया कि मारपीट के अलावा कुछ कैदियों ने उसके साथ गलत काम भी किया। घटना के बाद जेल स्टाफ ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
फ़िलहाल सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलजा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा एमएलआर काटकर थाना कोतवाली की पुलिस को भेज दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



.jpg)



















No comments