ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के मोहब्बत नगर में घर के बाहर से बाइक चोरी ....

- घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी की हुई पहचान, जल्द किया जायगा काबू -- SHO  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में एक घर के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की घटना घटी है। हालांकि बाइक चोर मुंह कपड़े से ढका हुआ था, लेकिन यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। बाइक चोरी सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना के SHO अमनदीप ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 

मिली जानकारी अनुसार मोहब्बत नगर में एक घर में पेंट का काम कर रहे कारीगर विशाल कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी मोहल्ला बक्करखाना ने बताया कि वह मोहब्बत नगर सतीश पूरी के घर पेंट का काम कर रहा था। दोपहर के समय उसने घर के बाहर अपनी स्प्लेंडर बाइक (PB-09-AN-5057) खड़ी की थी। लेकिन कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी।

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें बाइक चोरी की घटना कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। SHO अमनदीप ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और स्नैचिंग की वारदातों से जहाँ लोग परेशान हैं। वहीँ पुलिस भी इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। कुछ दिन पहले मोहल्ला जटपुरा में एक युवती से चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी, जिसमें सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस अधिकारिओ ने जानत से अपील की है कि ऐसी घटनाओ की तुरंत सम्बन्धित थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाए। ताकि आपराधिक तत्वों पर सख्त कारवाही की जाये। 

No comments