ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव के दौरान तनाव, फायरिंग ...

- AAP और MLA राणा इंदर प्रताप गुट के बीच हिंसक झड़प, उम्मीदवार के किडनैपिंग के आरोपों से राजनीती गरमाई  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति की चेयरमैनी को लेकर आज अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। ढिलवां में ब्लॉक समिति ऑफिस में होने वाले चुनाव से पहले ही बाहर राजनीतिक झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई है। 

SSP कपूरथला गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाली आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।  

मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी और MLA राणा इंदर प्रताप गुट के बीच तीखी झड़प हुई, इस दौरान फायरिंग होने की खबर भी आ रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

वहीँ सुल्तानपुर लोधी के MLA राणा इंदर प्रताप ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पुलिस प्रशासन ने सही कार्रवाई नहीं की और उनके एक उम्मीदवार को किडनैप कर लिया गया। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि एक दूसरे कैंडिडेट को ऑफिस में घुसने से रोका गया, जिससे डेमोक्रेटिक प्रोसेस को झटका लगा है। 

दूसरी तरफ हालात को कंट्रोल करने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और इलाके को पूरी। तरह से घेर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात को नॉर्मल करने की कोशिश की जा रही है। 

इस घटना ने क्षेत्र में राजनितिक माहौल को और गरमा गया है। राजनितिक माहिरों की माने तो आने वाले समय में इस घटना से बड़े राजनितिक असर देखने को मिल सकते हैं। 

No comments