कपूरथला में AAP के हेल्थ कार्ड पोस्टर से छेड़छाड़, आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी ....
- हलका इंचार्ज की फोटो पर स्केच पेन से की छेड़छाड़
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मस्जिद चौक के नजदीक AAP सरकार की 10 लाख की मुफ्त हेल्थ स्कीम के प्रचार के लिए लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हल्का इंचार्ज ने पुलिस को जाँच कर आरोपी की पहचान कर कार्यवाही करने की बात कही है।
जानकारी अनुसार पोस्टर पर हलका इंचार्ज कर्मवीर सिंह चंदी के चेहरे को स्केच पेन से छेड़छाड़ के कुछ हिस्सा काला कर दिया गया और साथ ही सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए। इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है।
बता दे कि पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को इन सुविधाओं की जानकारी और लाभ मिल सके। इसी क्रम में मस्जिद चौक के पास लगाया गया मुख्यमंत्री सेहत योजना का फ्लेक्स बोर्ड भी लगाया गया है। जिस पर किसी ने काले स्केच पेन छेड़छाड़ की है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हलका इंचार्ज कर्मवीर सिंह चंदी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद उन्होंने पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच कर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

.png)

.jpg)



















No comments