दुखद खबर -- कपूरथला के समाज-सेवक प्रदीप शर्मा के जीजाजी का निधन,....
- पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज 5 मार्च को शाम 5 बजे सम्पन्न होगा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के समाज सेवक एवं जेके पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप शर्मा के जीजा जी श्री दीपक रुद्रा का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। इस दुखद खबर से उनके परिवारक व्नि नजदीकिओ में शोक की लहर है।
इस दुःख की घडी में शोकाकुल परिवार के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े लोगो, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नेता संवेदना व्यक्त कर रहे है। और भगवन से इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी कर रहे है।
जेके पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप शर्मा ने गहरे दुख के साथ बताया कि उनके जीजाजी श्री दीपक रुद्रा कुछ समय से बीमार थे और उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री दीपक रुद्रा जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज 5 मार्च को शाम 5:00 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान घाट कपूरथला में संपन्न होगा।



.jpg)



















No comments