ब्रेकिंग न्यूज़

गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पंजाब की चुनावी फिजा में आएगा बड़ा बदलाव -- खोजेवाल

- भाजपा कार्यकर्ताओ ने मोगा महारैली के लिए कसी कमर, रैली की तैयारिओं के जायजे के लिए आयोजित हुई बैठक  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


पंजाब के मोगा में 14 मार्च को अमित शाह की महारैली ऐतिहासिक साबित होगी। और यह रैली राज्य की चुनावी फिजा बदल देगी। वहीँ इस रैली से पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह शब्द भाजपा जिला प्रधान रनजीत सिंह खोजेवाल ने आज रैली के सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक के दौरान कहे है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब आगमन को लेकर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली है। जिसको लेकर मंडल एक और मंडल दो के नेताओ ने एक विशेष बैठक का आयोजन कर रैली  इतिहासिक बनाने का प्रण लिया है।  

मंडल एक के अध्क्ष्य कमल प्रभाकर और मंडल दो के अध्क्ष्य लक्की सरपंच के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मोगा रैली के प्रभारी सन्नी शर्मा, को प्रभारी विक्की गुजराल, बलविंदर सिंह ने विशेष तोर पर शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 मार्च को मोगा में होने वाली विशाल रैली की तैयारियों का जायजा लेना था।  

मोगा रैली के प्रभारी सन्नी शर्मा बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सर्कलों के अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मोर्चा नेताओं और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि मुख्य लक्ष्य मोगा रैली के लिए अधिक से अधिक जन समर्थन जुटाना और तैयारियों को सुचारू रूप से लागू करना है।  

खोजेवाल  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की यह रैली पंजाब की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगी। खोजेवाल ने यातायात प्रबंधन, बूथ-वार लामबंदी, प्रचार रणनीति, सोशल मीडिया अभियान और विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। सर्कल प्रधानो को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 14 मार्च की मोगा रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।  

इस अवसर पर मंडल एक के अध्क्ष्य कमल प्रभाकर, मंडल दो के अध्क्ष्य लक्की सरपंच, विक्की गुजराल, बलविंदर सिंह, मास्सा सिंह, राजन ठीगी, निर्मल सिंह नाहर, रविंदर शर्मा, माणिक ग्रोवर, सन्नी बैंस, सरबजीत बंटी, रणजीत सिंह राणा, रविंदर शर्मा, सन्नी औजला, डा.अमरनाथ, सुशिल भल्ला आदि उपस्थित थे।

No comments