कपूरथला में प्रॉपर्टी-बिजनेस में निवेश के नाम पर 25 लाख की ठगी,....
- आरोपी दंपति पर थाना तलवंडी चौधरियां में FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| AI से तैयार फोटो |
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में एक व्यक्ति से प्रॉपर्टी तथा बिजनेस में निवेश करवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे पीड़ित की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां में आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI बलबीर सिंह ने भी की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव बूलपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके ही गांव वासी प्रीतपाल सिंह पुत्र जगतार सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर ने प्रॉपर्टी व बिजनेस में निवेश करने का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये लिए लेकिन बाद में न कोई निवेश किया और न ही रकम वापस लौटाई है।
शिकायत की प्राथमिक जांच और दस्तावेजों के सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति प्रीतपाल सिंह व मनदीप कौर के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत थाना तलवंडी चौधरियां में मामला दर्ज कर लिया है।इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




.jpg)



















No comments