ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत .....

- XUV चालक बाइक सवार को अस्पातल पहुंचाकर हुआ फरार, परिजनों ने की कार्यवाही की मांग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक तेज रफ्तार XUV और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुबेग सिंह ने जाँच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी अनुसार गांव हैदराबाद बेट निवासी प्यारा लाल गांव मेवा सिंह वाला स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक (PB 41C 0519) में पेट्रोल भरवाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही XUV गाड़ी (PB 08 CU 3815) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्यारा लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि XUV ही घायल को अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर आया था, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद गाड़ी चालक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुबेग सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार XUV चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments