वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा होली पर, पढ़े क्या रहेगा समय .. ??
- ब्लड मून की तरह दिखेगा चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक काल -- पंडित घनश्याम
खबरनामा इंडिया बबलू। देश
वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण रंगों के त्योहार होली के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण 3 मार्च को लगेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इसकी जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पांडेय ने बताया कि इस दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान चांद का रंग पूरी तरह खून की तरह लाल दिखाई देगा, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण और सूतक के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। माना यह भी जाता है कि इस समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए नए कार्यो या शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए। भारत में चंद्र ग्रहण ब्लड मून की दिखेगा।
पंडित घनश्याम पांडेय ने कहा कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह भी बता दें कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। इस समय मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने की मनाही होती है।



.jpg)


















No comments