अरब देशों में फंसे पंजाबीओ के लिए सरकार सक्रीय, हेल्पलाइन नंबर जारी ....
- विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है अधिकारी
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्व के चलते अरब देशों में रहने वाले कई पंजाबी परिवार आफत में आ गए है। अरब देशो में फंसे लोगों के लिए पंजाब सरकार ने कंट्रोल रूम गठित किया है। इस कंट्रोल रूम में लैंड लाइन से लेकर वाट्सऐप नंबर जारी किया है।
जहां पर संपर्क कर वह अपने परिवारो की मदद कर पाएंगे। यह जानकाीर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की है। वहीं, सरकार ने यह आकड़े जुटाने में लगी है कि अपने कितने लोग वहां पर फंसे हुए है।
सीएम ने अपनी पोस्ट में लिख है कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण वहां रह रहे कई पंजाबी परिवार मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की NRI विंग ने मदद के लिए अपने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसके परिवार का सदस्य इन देशों में फंसा हुआ है, तो वह तुरंत संपर्क करे। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
NRI विंग पंजाब – 24x7 कंट्रोल रूम
0172-2260042, 0172-2260043, वाट्सऐप- +91 94787 79112

~3.jpeg)

.jpg)



















No comments