कपूरथला में बैंक के लोन रिकवरी कर्मियों से लूट का मामला सुलझा ....
- लूट की सुचना देने वाले ही निकले मास्टर माइंड, खुद ही रची लूट की कहानी, पुलिस ने 2.65 लाख किये बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के आरबीएल एफ लिमिटेड बैंक के दो लोन रिकवरी कर्मियों लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना में कर्मिओ ने ही लूट ही झूठी कहानी रची थी। इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो लूट होने की सूचना देने वाला ही मास्टरमाइंड निकला और उसने ही बैंक के दूसरे कर्मी को साथ मिलाकर पौने तीन लाख रुपये लूट लिए और बैंक व पुलिस को गुमराह किया। एएसपी ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे 2.65 लाख रुपये, टैब और केवाईसी डिवाइस भी बरामद कर ली है।
एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 6 मार्च को निर्दोष कुमार पुत्र चरण दास वासी गांव लाड़ी बावियां, थाना सरना, जिला पठानकोट हालवासी किरायेदार सरवन राम मोहल्ला मौरी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला ने सूचना दी कि वह करीब 03 साल से आरबीएल एफ लिमिटेड बैंक ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में ब्रांच मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है। उसकी ब्रांच में निशान सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी वाड़ा काली रौन थाना मक्खू जिला फिरोजपुर करीब 2 साल से ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में कलेक्शन का काम कर रहा है।
पांच मार्च की रात करीब 8-00 बजे उसे निशान सिंह का फोन आया कि निशान सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव जब्बोवाल से थोड़ा पीछे आ रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसके मोटरसाइकिल को लात मारकर गेहूं के खेत में फेंक दिया तथा तेजधार हथियार दिखाकर निशान सिंह से एकत्र की गई 02 लाख 73 हजार 950 रुपये की राशि वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
एएसपी ने बताया कि इसके आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में धारा 307,3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा इस मामले की जांच एएसआई दिलबाग सिंह को सौंपी गई थी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि निशान सिंह तथा लवप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी किली बोदला थाना मक्खू जिला फिरोजपुर दोनों आरबीएल एफ लिमिटेड ब्रांच सुल्तानपुर लोधी में लोन रिकवरी के पद पर कार्य करते हैं। जिन्होंने लूट की झूठी कहानी बनाकर खुद ही पांच मार्च को एकत्र की गई राशि का गबन कर लिया था।
जिन्हें पड़ताल दौरान उपरोक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनसे 02 लाख 65 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा दोनों आरोपियों से आरबीएल एफ लिमिटेड बैंक ब्रांच सुल्तानपुर लोधी का टैब ब्रांड सैमसंग और केवाईसी डिवाइस भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।



.jpg)



















No comments