ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान ...

- महिला शक्ति का अर्थ, महिलाओ को सशक्त, आत्मनिर्भर और जीवन से जुड़े फैसले लेने में सक्षम बनाना 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “द बॉलीवुड क्लब, जालंधर” के सहयोग से ओलिव ग्रीन रिज़ॉर्ट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मेज़बानी कैलाश कोचर ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान स्वरूप बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रसिद्ध संस्था “द बॉलीवुड क्लब, जालंधर” के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायकों नरेश धीमान, जिमी, नरिंदर सिंह तथा कृतिका ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया और कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

क्लब के पदाधिकारी प्रधान डॉ. देविंदर चोपड़ा, उपप्रधान शाहीन शर्मा, संयुक्त सचिव विजय चौधरी, वित्त सचिव प्रेम शर्मा, कन्वीनर चंदर मोहन ने सभी की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि महिलाओ के बिना समाज अधूरा है। महिला शक्ति का सम्मान भी जरुरी है। 

महिला शक्ति का अर्थ है महिलाओ को सशक्त, आत्मनिर्भर और अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने में सक्षम बनाना है। यह शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने की प्रक्रिया है, जिससे वे देश के विकास में बराबरी का योगदान दे सकें और एक सुरक्षित व गौरवशाली जीवन जी सकें। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शायर कंवर इकबाल सिंह प्रधान डॉ. देविंदर चोपड़ा को बुके भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. देविंदर चोपड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन चरणजीत सिंह कोचर द्वारा वयवस्थित दोपहर के भोजन के बाद हुआ। 

No comments