कपूरथला मॉडर्न जेल में हवालाती से मिला नशीला पदार्थ बरामद ....
- गुप्तांग में छिपा कर लाया था 29.40 ग्राम नशीला पाउडर, NDPS के तहत FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की मॉडर्न जेल में पेशी से लौटे एक हवालाती के पास से 3.09 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में हवालाती के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी प्रिंस कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह ने थाना कोतवाली को दी शिकायत में बताया कि हवालाती जगदीप कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव पासला नूरमहल गत दिवस अदालत में पेशी भुगत कर वापस जेल लौटा था। तो जेल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्डों द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके गुप्तांग से काले रंग की टेप से लिपटा एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें पीले रंग का नशीला पदार्थ मिला, जिसका वजन 3.09 ग्राम था।
थाना कोतवाली के जांच अधिकारी ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती जगदीप कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



.jpg)



















No comments