ब्रेकिंग न्यूज़

महिला दिवस पर पंजाब सरकार का महिलाओ को तोहफा, एक हजार प्रति माह देने की घोषणा ...

50 प्रतिशत वोटरों महिलाओ को फोकस कर बनाया बजट. दलित महिलाओं को भी 1500 देने का मास्टरस्ट्रोक 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज AAP सरकार का 5वाँ बजट पेश किया है। जिसमे सरकार के वित्तमंत्री ने बजट को पूरी तरह से चुनावी मोड पर डिजाइन किया। AAP सरकार ने आगामी वर्ष के चुनाव को देखते हुए पंजाब में 50 फीसदी मतदाताओं यानी महिलाओं को फोकस कर बजट बनाया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा कर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए दांव चल दिया है। इतना ही नहीं दलित वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए देने का एक मास्टरस्ट्रोक भी लगा दिया। 

बता दे कि पंजाब में कुल 2.12 करोड़ के करीब मतदाता हैं, जिसमें से 1.07 करोड़ महिलाएं हैं जो कि लगभग आधी हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि नई योजना के तहत करीब 97 फीसदी महिलाओं को कवर किया जाएगा। 

वहीं दूसरी तरफ वित्तमंत्री ने विधानसभा में इस योजना को लॉन्च करते हुए BJP की हरियाणा सरकार पर भी तंज कसा है। वित्तमंत्री ने पंजाब की योजना की हरियाणा की योजना से तुलना की, ताकि महिलाओं को यह लगे कि AAP की योजना भाजपा की योजना से बेहतर है।  

AAP ने महिलाओं को एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी, लेकिन अभी तक सरकार ने यह पैसे महिलाओं को नहीं दिए। इसकी वजह से विपक्षी दल लगातार AAP सरकार को घेर रहे थे। बजट में इसकी घोषणा कर AAP ने विपक्ष का मुद्दा खत्म कर दिया है। दलित महिलाओं को 1500 रुपए देकर AAP सरकार ने दलित समुदाय पर डोरे डालने की भी कोशिश की है। 

No comments