कपूरथला में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...
-5 पिस्तौल सहित 2 नवयुवक गिरफ्तार, एक नाबालिक भी शामिल, 3 दिन का पुलिस रिमांड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम पर वार करते हुए जिला पुलिस ने यूके, दुबई व फिलीपींस हैंडलर्स के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसके तहत पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो नवयुवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच 7.65 एमएम के देसी पिस्तौल, 5 मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह दाावा करते हुए SSP गौरव तूरा ने बताया कि दोनों नवयुवक पहली खेप ही देने जा रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि दोनों का फिलहाल कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
SSP गौरव तूरा ने बताया कि इनमें एक नाबालिग है। दुसरे आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी गांव महिराजवाला थाना लोहियां जिला जालंधर के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। दोनों हाथ उपयोग को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।
एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने खुलासा करते हुए बताया कि एसपी गुरप्रीत सिंह, डीएएपी एनडीपीएस सुखपाल सिंह की टीम ने 2 मार्च को गश्त के दौरान अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया था। जिस संबंधी थाना सदर कपूरथला में असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे पूछताछ में तीन मार्च को इसके दूसरे नाबालिग साथी को काबू करके उससे चार 7.65 एमएम पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिये दोनों यूके, दुबई व फिलीपींस में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में आए और मोटे रकम के लालच में दोनों उनके झांसे में फंस गए और 87 हजार रुपये खर्च कर मध्यप्रदेश में किसी अज्ञात व्यक्ति से पांच पिस्टल खरीद कर लाए थे। जिन्हें आगे किसी को सप्लाई किया जाना था। जिससे जिला जालंधर के शाहकोट, लोहियां, जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी व कपूरथला में फायरिंग व रंगदारी की वाददातों को अंजाम दिया जाना था, लेकिन पुलिस न इन्हें पहले ही दबोच लिया।



.jpg)



















No comments