कपूरथला में होली का हुड़दंग, पुलिस की सख्ती ....
- पुलिस ने हुड़दंग मचने वाले 25 वाहन चालकों के काटे चालान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में रंगों के त्यौहार होली पर जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मना रहे हैं। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक और PCR टीम पूरी तरह सतर्क नजर आई। होली के दौरान हुल्लड़बाजी और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।
जिस क्रम में ट्रिपल राइडिंग और हुड़दंग में शामिल लगभग 25 वाहनों के चालान काटे गए है। इसकी पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज के साथ साथ PCR इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने की है ।
बता दे कि होली के अवसर पर बच्चे और युवा रंग-बिरंगे रंगों से एक-दूसरे पर रंग डालकर होली का उत्सव मना रहे हैं। वहीं मंदिरों में होली पर पाठ, पूजा-अर्चना तथा गुलाल और फूलों की होली धार्मिक अंदाज में मनाई गई है। हालांकि कुछ नवयुवकों द्वारा बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रंग उड़ाते हुए हुड़दंग और हुल्लड़बाजी की जा रही थी।जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।
ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य प्वाइंट्स पर तैनात रही। PCR और ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरी सख्ती बरती। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे तक PCR और ट्रैफिक टीमों ने मिलकर 25 बाइक सवारों के चालान काटे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।





.jpg)























No comments