ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में विवाहिता ने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज,....

- ससुर की हरकतों से तंग आकर घर में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला शहर में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर गलत नजर रखने और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद थाना सिटी कपूरथला पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला दशमेश कॉलोनी निवासी एक विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल घर में अलग रहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर मुकेश उस पर गलत निगाह रखता है, जिसके चलते उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हुए हैं।

महिला ने बताया कि उसका कमरा ससुर के कमरे के बिल्कुल साथ लगता है। जब भी वह अपने कमरे से बाहर लॉबी में निकलती है तो लॉबी में ससुर भी उसके पास आ जाता है और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि एक दिन ससुर मुकेश ने उसकी पीठ पर जोर से हाथ मारा और गलत नीयत से उसे टच भी किया।

इस मामले में जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर फ़िलहाल आरोपी ससुर मुकेश वासी दशमेश कॉलोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

No comments