ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने वारदात की फिराक में खड़े बदमाश को किया काबू ,...

- देसी पिस्तौल ओर 3 कारतूस बरामद, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में सीआईए स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े एक बदमाश को देसी पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।

मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान अड्डा लखन के पड्डे के नजदीक पहुंचे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन, पुत्र तसवीर सिंह वासी गांव बामूवाल गांव के मोड़ पर देसी पिस्तौल लेकर खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव बामूवाल मोड़ पर छापेमारी की और आरोपी हरमनजीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उमीद है। 

No comments