कपूरथला में महिला ने मकान दिखाने के बहाने व्यक्ति को बुलाया घर, बनाई अश्लील वीडियो ....
- 75 हजार ठगे, 2 लाख और मांगे, 7 आरोपिओ पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक महिला ने मकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति को अपने घर बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उससे 75 हजार रुपए की ठगी की है। हालाँकि आरोपियों द्वारा पीड़ित से 2 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग भी की जा रही थी। वहीँ पीड़ित की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में 7 आरोपिओ पर FIR देर कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित हरविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को दोपहर उसे मोना नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसे पता चला है कि वह मकान खरीदना चाहता है और उसके पास एक तैयार मकान है। अगर आपने लेना है तो यह मकान दिखा सकती है। उसको मकान दिखाने के बहाने महिला ने अपने घर बुला लिया।
पीड़ित के अनुसार, घर पहुंचने पर महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसी दौरान वहां कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए और उन्होंने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 75 हजार रुपए ले लिए और 2 लाख रुपए की और मांग करने लगे।
पीड़ित ने बताया कि वीडियो बनाने वालों में बूटा पुत्र सिंगार सिंह निवासी गांव तलवण, राजेश कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी शाहकोट, काका निवासी गांव साबूवाल तथा तारी निवासी गांव काकड़ा शामिल हैं।
मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने महिला मोना सहित कुल 7 आरोपियों, हरदीप सिंह, बूटा, राजेश, काका, तारी और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



.jpg)



















No comments