ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में विदेशी नंबर से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरोह काबू ....

- फायरिंग के बाद जुवनाइल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्तौल और बाइक भी बरामद   

- एक आरोपी पर पहले से केस, तीनों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला -- एसएसपी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में विदेशी नंबर से कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी जुवेनाइल भी है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने देते हुए बताया कि आरोपिओ से एक पिस्तौल और घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। और सभी आरोपिओ का अदालत से 3 दिन का रिमांड मिला है जिस दौरान पूछताछ की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार 20 मार्च को गांव आहलीकलां के एक व्यक्ति को विदेशी नंबर (पुर्तगाल) से वर्चुअल कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर थाना कबीरपुर पुलिस ने 22 मार्च को FIR दर्ज कर विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की थी। 

इसी बीच 21 मार्च की देर रात तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव आहलीकलां में उक्त पीड़ित के घर फायरिंग करने पहुंचे। लेकिन पीड़ित के समर्थन में मौजूद लोगों ने छत से जवाबी कार्रवाई करते हुए 12 बोर से फायर किया, जिसके छर्रे दो आरोपियों को लगने से वह घायल हो गए और तीनों मौके से फरार हो गए। 

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस ने टेक्निकल सेल और तरनतारन पुलिस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और करीब 100 किलोमीटर पीछा करने के बाद उन्हें नौशहरा पन्नुआ तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतप्रीत सिंह निवासी खेड़ा और निशा सिंह उर्फ निशान निवासी मोहल्ला चौधरी वाला नौशहरा पन्नुआं (जिला तरनतारन) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, मैगजीन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को इस वारदात के लिए महज 5 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया गया था।

पुलिस के अनुसार विदेशी हैंडलर से इनका संपर्क तरनतारन के एक व्यक्ति ने करवाया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपियों की योजना सुल्तानपुर लोधी में भी वारदात करने की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया गया। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल निशा सिंह करीब 20 दिन पहले ही विदेश हैंडलर के संपर्क में आया और इसका यह पहला टास्क था। इस मामले में और लोगों की शमूलियत की जांच की जा रही है। आरोपी निशा सिंह उर्फ निशान सिंह के खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज है। जबकि बाकी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। 

एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।  

-विदेशी हैंडलर की आवाज मैच .... 

एसएसपी ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी रिकार्डिंग की जब जांच की गई तो विदेशी हैंडलर की आवाज मैच हो गई। जिसके बाद ही इस मामले को ट्रेस करने के लिए जिला पुलिस लगातार आरोपियों को नंबर सर्विलांस पर लगा दिए। आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन में विदेशी हैंडलर से संपर्क के सुबूत मिले हैं। जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। 

No comments