ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सीनियर भाजपा नेता पर हमला मामले में 9 पर FIR दर्ज ....

- CCTV से हुई पहचान, हमला करने के 5 आरोपी नामजद, 4 अज्ञात भी शामिल  

  खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में सीनियर भाजपा नेता और पूर्व जिला प्रधान पर सिविल अस्पताल में हुए हमले के मामले में सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिक जांच के बाद पांच लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसकी पुष्टि DSP  सब डिवीज़न शीतल सिंह ने की है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित सीनियर भाजपा नेता और पूर्व जिला प्रधान श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि 26 मार्च को वह अपने वार्ड के निवासियों के एक विवाद को सुलझाने के लिए सिटी थाना पहुंचे थे। पुलिस अधिकारिओ की मौजूदगी में गणमान्यों में हो रही वार्ता दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से आए जेके गुप्ता ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद वह अपने बेटे अनीश अग्रवाल और अन्य साथियों के साथ सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जहां SMO ऑफिस के बाहर पहले से मौजूद जेके गुप्ता, उसका बेटा प्रतीक गुप्ता और 10-12 अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और ललकारा मरते हुए उनपर फिर हमला कर दिया। यह घटना SMO ऑफिस के बाहर लगे CCTV में भी कैद हो गई।  

पीड़ित भाजपा नेता का आरोप है कि इस दौरान जेके गुप्ता और उसके बेटे प्रतीक गुप्ता ने उनका गला दबाने की कोशिश की और उनके गले में पहनी सोने की चेन भी झपट ली।

सिटी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच और नेता के बयान के आधार पर आरोपी  जेके गुप्ता, प्रतीक गुप्ता पुत्र JK गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता (सभी निवासी रोज एवेन्यू, कपूरथला), गुरविंदर सिंह और निश्च्यजीत सिंह (दोनों निवासी मकसूदां, जालंधर) सहित 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

वहीँ भाजपा नेता उमेश शारदा ने बताया कि भाजपा के वर्किंग प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पूर्व मंत्री विजय सांपला सहित कई नेताओ ने इस घटना की  निंदा की और पुलिस अधिकारिओ से मांग की है कि BJP कार्यकर्ताओ और नेताओ के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती न होने को सुनिश्चित किया जाए।  

No comments