कपूरथला में एक महिला से सहेली ने की ठगी .....
- 2 दिन के लिए लिया सोने का सेट लेकर, लौटाने से किया इंकार, 3 भाई-बहनों पर FIR
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव रावलपिंडी की एक महिला के साथ उसकी सहेली द्वारा सोने का सेट लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी सहेली और उसके दो भाइयों पर धोखे से सोने का सेट लेकर वापस न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव रावलपिंडी निवासी पीड़ित महिला हरमनप्रीत कौर, जो हर्बल उत्पादों का काम करती है, की पहचान सुलतानपुर लोधी के गांव कालरू निवासी बलजीत कौर पुत्री जरनैल सिंह के साथ हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ने के बाद बलजीत कौर का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया।
एक दिन जब बलजीत कौर पीड़ित के घर आई तो उसने उसकी शादी की एल्बम देखी और उसमें पहना हुआ सोने का सेट पसंद किया। उसने कहा कि वह भी वैसा ही सेट बनवाना चाहती है और कारीगर को दिखाने के लिए दो दिन के लिए सेट देने को कहा।
पीड़िता के अनुसार 26 फरवरी को बलजीत कौर का भाई मनवीर सिंह उसके घर आया और करीब 3.5 तोले का सोने का सेट लेकर चला गया। जब उसने बाद में सेट वापस मांगा तो आरोपियों ने उसे लौटाने से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने फोन पर बलजीत कौर से इस बारे में पूछा तो उसके दूसरे भाई ऋषि ने उससे बदतमीजी से बात करते हुए कहा कि सेट वापस नहीं देंगे और जो करना है कर लो।
जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर थाना रावलपिंडी में बलजीत कौर, ऋषि और मनवीर सिंह निवासी गांव कालरू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

.jpeg)

.jpg)



















No comments