कपूरथला में लोगों ने नशा तस्कर को दबोचा, हेरोइन सहित किया पुलिस के हवाले ...
- 4.30 ग्राम हेरोइन बरामद, थाना सिटी में मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के समानांतर अब कुछ जागरूक लोग भी नशा तस्करों के खिलाफ सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना सदर के नजदीक नशा बेचने आए एक कथित तस्कर को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी कार्रवाई को लोगों ने फेसबुक पर लाइव भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर पोद्दा ढुड़ियावाल के पेज से वायरल वीडियो के मुताबिक कुछ जागरूक लोगों ने ट्रैप लगाकर सदर थाना से महज 50 मीटर नजदीक एक्टिवा सवार एक युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पहले डीएसपी सब डिवीजन के कार्यालय ले जाया, लेकिन डीएसपी की गैरहाजिरी के चलते उसे थाना सदर ले जाया गया।
थाना सदर में मौजूद ड्यूटी अफसर ने बताया कि घटना स्थल सिटी थाना के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद उच्च अधिकारिओ के ध्यान में मामला लाने पर सिटी थाना पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान रमन कुमार पुत्र कालाराम निवासी डेरा जग्गू शाह के रूप में हुई है।
विडिओ में काबू किये कथित नशा तस्कर ने यह भी माना कि वह लगभग ढाई साल से यह कारोबार कर रहा है। और यह नशा मोहल्ला रायका वासी एक युवक से लाया है।
सदर थाना के एएसआई भूपिंदर सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 4.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।



.jpg)



















No comments