कपूरथला में नाबालिग लड़की लापता, शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप ...
- थाना भुलत्थ में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव खानपुर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने किसी अज्ञात युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगा ले जाने के गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद पिता की शिकायत पर थाना भुलत्थ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खानपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कमल (काल्पनिक नाम) जिसकी जन्म तिथि 18 जून 2011 है, को एक अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया है। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जायगा।

.jpeg)

.jpg)



















No comments