ब्रेकिंग न्यूज़

प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या ...

- जिम से निकल गाड़ी में बैठते ही हमलावरो की फायरिंग, 12 गोलियां चलाई  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में आज बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने लगा था, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। 

इसके बाद उसके साथी उसे तुरंत स्कॉर्पियो गाड़ी में ही डालकर PGI के ले गए। लेकिन खून ज्यादा बहने के चलते अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सेक्टर -9 में पहुंच मामले की जाँच शुरू कर दी है। और घटना स्थल से 12 खाली खोल भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। 

प्रॉपर्टी डीलर की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह वासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। सूत्रों की माने तो उक्त प्रॉपर्टी डीलर को पहले धमकी भी मिली थी। 

वहीँ मौके पर पहुंचे मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह के अनुसार मृतक चरणप्रीत कुब्बाहेड़ी,मुल्लांपुर का रहने वाला था। वह अविवाहित था। और काफी समय से रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। डेढ़ साल पहले उसने अपना ऑफिस खोला था। 

No comments