कपूरथला शादी समारोह में पिस्तौल तानने वाला आरोपी भी गिरफ्तार,...
- आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद, एक आरोपी पहले किया था काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव धारीवाल दोना कॉलोनी में 14 दिन पहले शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर पिस्तौल तानने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। इसकी पुष्टि करते हुए साइंस सिटी चौकी के इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी की शाम धारीवाल दोना कॉलोनी में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान शादी में आये युवक गुरप्रीत सिंह का विशाल थापर के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद विशाल थापर ने अपने एक साथी करण कुमार को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि विशाल थापर ने गुरप्रीत सिंह पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन ट्रिगर दबाने पर गोली मिस हो गई, जिससे गुरप्रीत सिंह की जान बच गई। और मौके पर मौजूद लोगो ने करण को काबू कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि विशाल मौके से फरार हो गया था। वहीँ घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपिओ विशाल थापर और करण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी।
एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी विशाल थापर की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।



.jpg)



















No comments