कपूरथला के एक घर को चोरो ने बनाया निशाना, 75 लाख की चोरी ...
- 45 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी, 4 लाख कैश, 1 हजार US डॉलर, टैबलेट भी चोरी
- परिवार होशियारपुर में एक शादी समारोह में गया था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के शेखूपुर क्षेत्र में वार्ड नंबर 34 के एक घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 75 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के सदस्य सुमित ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह सुबह करीब 2:30 बजे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था।
सुमित ने यह भी बताया कि जब अलमारियों की जांच की गई तो उनके ताले भी टूटे हुए थे और अलमारियों के अंदर रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था। प्राथमिक जाँच के अनुसार चोर घर से करीब 45 तोले सोने के गहने, आधा किलो चांदी, करीब 4 लाख रुपये नकद, एक हजार यूएस डॉलर और एक नई टैबलेट चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी मां रीटा नैयर, जो अमेरिका में रहती हैं, उनकी बहन जो कनाडा में रहती हैं और उनकी पत्नी के गहने भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया। SHO सिटी अमनदीप के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।



.jpg)



















No comments