कपूरथला में महिला से तंग आकर युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या,...
- युवक ने आत्महत्या से पहले विडिओ बनाकर महिला पर लगाए आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मोहल्ला लाहौरी गेट में देर रात एक महिला से परेशान होकर एक युवक दवारा अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। हालाँकि युवक नेफंदा लगाने से पहले एक विडिओ बनाकर महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीँ घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO सिटी अमनदीप ने बताया कि विडिओ के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
मृतक युवक की पहचान सूरज नाहर पुत्र नछत्तर नाहर वासी पटवारियां वाली गली माेहल्ला लाहौरी गेट के रूप में हुई है।
थाना सिटी के जाँच अधिकारी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक सूरज नाहर की माता पूनम ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसके बेटे ने उसे बताया था कि एक ब्रह्मकुंड कालोनी निवासी महिला से लगभग डेढ़ साल से उसकी दोस्ती थी। उसके बेटे को बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने अपने पति को तलाक भी नहीं दिया है।
पूनम ने यह भी बताया कि उक्त महिला ने बाद में कथित तौर पर उसके बेटे से दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और पैसे न देने पर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी भी दे रही थी। इससे तंग आकर उसके बेटे ने देर रात घर पर पंखे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतक की मां ने गुहार लगाई कि उसके बेटे को मरने के लिए मजबूर करने वाले कथित आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस पर थाना सिटी की पुलिस ने ब्रह्मकुंड कॉलोनी निवासी रितु बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। एएसआई के अनुसार उक्त आरोपी महिला ने पहले भी युवक के खिलाफ डीएसपी के पास शिकायतें दी थी।



.jpg)



















No comments